लिखने वाले हर एक Writer के लिए "Top 100+ Most Used Urdu/Hindi Words In Shayari/Lyrics Writing" की जरूरत सबसे पहले होती है। क्योंकि अगर आपको एक writer बनना है, तो basic उर्दू-हिंदी शब्दों के बारे में थोड़ा knowledge आपको होना ही चाहिए। कोई भी dictionary पढ़ने से पहले आप ये list जरूर पढ़ लेना। मैं गारंटी से कह सकता हूँ कि इनमें आपको ऐसे hindi urdu words मिल रहे हैं, जो आपको शायरियों में ज़रूर मिल जाएंगे।

Top 100+ Most Used Urdu/Hindi Words In Shayari/Lyrics Writing

मिलने-जुलने का सलीक़ा है ज़रूरी वर्ना,

आदमी चंद मुलाक़ातों में मर जाता है।


- निदा फ़ाज़ली


सलीका - ढंग

चराग़ - दीप

जनाब - महोदय

कारवाँ - काफ़िला

महफ़िल - सभा

मशवरा - सलाह

माहताब - चाँद

आफ़ताब - सूर्य

मेहर - दया

इंकलाब - क्रांति

इंतिहा - चरम सीमा

मर्तबा - बार

मुफ़लिस - गरीब

तलब - खोज

रिवायत - सुनी सुनाई बात

आगोश - आलिंगन

आज़माइश - आँकना

परवाज़ - उड़ान

गुफ़्तगू - वार्तालाप

मक़ाम - जगह

मुराद - मन की इच्छा

सौदागर - व्यापारी

शोहरत - ख्याति

कलंदर - सूफ़ी संत

फ़रमान - आदेश


चेहरे पे ख़ुशी छा जाती है आँखों में सुरूर आ जाता है,

जब तुम मुझे अपना कहते हो अपने पे ग़ुरूर आ जाता है।


- साहिर लुधियानवी


सुरूर - नशा

आलम - संसार, हालत

गर्दिश - संकट

क़ाफ़िर - नास्तिक

लबरेज़ - लबालब

क़ाफ़िराना - काफ़िरों सा

गुस्ताख़ी - अशिष्टता

वाक़िआ/वाक़िया - घटना

सहमा - डरा हुआ

अजनबी - अपरिचित

फ़ौरन - जल्दी

फ़ख़्र - गर्व

फ़लसफ़ा - ज्ञान, दर्शन शास्त्र

गिरेबान - दामन

ख़ौफ़ - डर

सैलाब - बाढ़

तरफ़दार - पक्षपाती

रुख़सत - विदा होने का भाव

किरदार - चरित्र

हमदर्द - दुःख में साथ देने वाला

तहज़ीब - सभ्यता

मसीहा - ईश्वर का दूत

मातम - मृत्यु शोक

रंजिश - मन मुटाव

अल्फ़ाज़ - शब्द


फ़क़त निगाह से होता है फ़ैसला दिल का,

न हो निगाह में शोख़ी तो दिलबरी क्या है।


- अल्लामा इक़बाल


निगाह - नज़र

कारगर - असरकारक

गुज़ारिश - निवेदन

मोहताज - जरूरतमंद

गुंजाइश - जगह, सामर्थ्य

गुमान - अभिमान

महफूज़ - रक्षित

नासाज़ - प्रतिकूल

मुकम्मल - सम्पूर्ण

गुमशुदा - खोया हुआ

ज़ेहन/ज़हन - समझ, दिमाग़


इक़रार - स्वीकार करना

लाज़मी - उचित

आरज़ू - इच्छा

मशग़ूल - लगा हुआ, व्यस्त

यक़ीनन - निःसंदेह

दर्जा - श्रेणी

अफ़साना - दास्ताँ, कहानी

ज़िक्र - चर्चा

पाबंदी - बद्धता

बेख़ुदी - अपने आप में रहना

मसला - समस्या

गुमराह - राज से भटकना

अज़ीज़ - प्रिय

जज़्बात - भाव


दिल धड़कने का सबब याद आया,

वो तेरी याद थी अब याद आया।


- नासिर काज़मी


सबब - कारण

मिज़ाज - स्वभाव

हूर - स्वर्ग की अप्सरा

नाज़ - गर्व

रफ़्ता-रफ़्ता - धीरे-धीरे

नादानी - मूर्खता

तसव्वुर - कल्पना

सितम - अन्याय

मंज़र - दृश्य, नज़ारा

हिदायत - रास्ता दिखाना

मुहाल - कठिन

ज़ालिम - निर्दयी

तमाम - बहुत सारा

मुसाफिर - यात्री

क़बूल - स्वीकार करना

हयात - ज़िंदगी

साया - परछाई

मुहैया - इकट्ठा किया हुआ

हैरान - चकित

फ़क़त - बस इतना ही

अजनबी - अपरिचित

फ़रियाद - दुहाई

शिकवा - शिकायत

मलाल - दुःख

राज़ी - सन्तुष्ट


इरादा - विचार

मुद्दत - अवधि

क़ायनात - दुनिया

रक़ीब - प्रेमिका का दूसरा प्रेमी या प्रतिद्वंद्वी

हुनर - कला 

CONCLUSION : लिखने वाले हर एक writer के लिए "Top 100+ Most Used Urdu/Hindi Words In Shayari/Lyrics Writing" पोस्ट काफी सहायक रही होगी। जब आप इन words को पढ़ लेंगे, तो आप shayari और lyrics का सही मतलब समझ पाएंगे। हर hindi urdu word अपने आप में बहुत सहायक है। इनसे आप अपनी lines बनाकर कमेंट जरूर करें। ऐसे ही helpful content के लिए आप हमारे blog को पढ़ते रहें और सीखते रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post